चट मंगनी पट विवाह के उपाय | Mantra for marriage
झट मंगनी और पट शादी करवाने वाले यह सात उपाय ऐसे हैं जिन्हें लड़का और लड़की दोनों ही आजमा सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका भी अपनी शादी में आ रही बाधा दूर करने के लिए इस उपाय को आजमा सकते हैं।
हर महीने के दो पक्ष होते हैं कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। आपको करना यह है कि शुक्ल पक्ष जब आए तब पहले सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखें।
श्वेतार्क के वृक्ष की धूप, दीप से पूजा करें। इसके बाद इसके आठ पत्तों को तोड़कर सात पत्तों से थाली तैयार करें। आठवें पत्तल पर अपना नाम लिखकर भगवान शिव के सामने अर्पित कर दें।
इस दिन करें शिव की पूजा
हर महीने के दो पक्ष होते हैं कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। आपको करना यह है कि शुक्ल पक्ष जब आए तब पहले सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखें।
श्वेतार्क के वृक्ष की धूप, दीप से पूजा करें। इसके बाद इसके आठ पत्तों को तोड़कर सात पत्तों से थाली तैयार करें। आठवें पत्तल पर अपना नाम लिखकर भगवान शिव के सामने अर्पित कर दें।
जब तक आपके विवाह की बात पक्की नहीं हो जाती है इस उपाय को करते रहें। कहते हैं इससे मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता और जल्दी विवाह के योग बनते हैं।
जब लड़की की शादी में आए बाधा
अगर किसी लड़की की शादी की बात बनते-बनते रह जाती है तो बाधा दूर करने के लिए लड़की एक आसान सा उपाय कर सकती है।
जब लड़की के पिता, भाई या दूसरे रिश्तेदार शादी की बात करने जा रहे हों उस समय अपने बाल खुले रखें। लाल रंग के वस्त्र पहनकर अपने हाथों से उन लोगों को मिठाई खिलाएं जो विवाह की बात तय करने जा रहे हों।
इस बात का ध्यान रखें कि जब तक विवाह की बात करने गए लोग घर लौटकर नहीं आ जाएं अपने बालों को खुला ही रखें।
हनुमानजी उपाय विवाह हेतु | Hanuman Upaya for marriage
इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिए लड़के हनुमान ही की शरण ले सकते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें और उनके माथे से थोड़ा सा सिंदूर ले जाकर भगवान राम और देवी सीता के चरणों में अर्पित करते हुए शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें।
21 मंगलवार तक इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं और जल्दी ही जीवनसाथी से मिलन होता है।
लड़का और लड़की दोनों कर सकते हैं यह उपाय आसान उपाय
शास्त्रों में दान को बहुत ही महान बताया गया है। इससे न सिर्फ देवी-देवता प्रसन्न होते हैं बल्कि ग्रहों की भी शांति हो जाती है।
विवाह में बाधा दूर करने के लिए एक उपाय ऐसा है जिसे लड़का-लड़की दोनों कर सकते हैं। सोमवार के दिन एक किलो 200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर दूध किसी जरुरतमंद को दान करें।
यह उपाय तब तक करना चाहिए जब तक कि आपका विवाह तय नहीं हो जाता है।
शीघ्र और मनोवांछित वर पाने के लिए
गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र आता है तब उसे गुरुपुष्य योग कहते हैं। इसी प्रकार से रविवार के दिन पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र को रविपुष्य योग कहते हैं। यह बड़े ही शुभ योग माने गए हैं।
इन दोनों योगों के अलावा अक्षय तृतीया, श्रावण मास और नवरात्र में भी विवाह बाधा दूर करने के उपाय कर सकते हैं।
आपको करना यह है कि इन दिनों में
'ओम ह्रीं गौर्य नमः' मंत्र का ध्यान करके।
हे गौरी शंकरार्घांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरू कल्याणि कान्तकांन्तां सुदुर्लभम।।
इस मंत्र का 51 हजार या सवा लाख जप करें। इससे विवाह के योग प्रबल होते हैं।
विवाह बाधा दूर करने के लिए सबसे आसान उपाय
- जिस कन्या के विवाह में बाधा आ रही हो वह एक आसान सा उपाय कर सकती हैं। किसी भी पूर्णिमा तिथि के दिन वट पक्ष की पूजा करें।
- पूजा के बाद शीघ्र विवाह की कामना मन में लिए हुए 108 बार वृक्ष की परिक्रमा करें। वट वृक्ष का विवाह और वैवाहिक जीवन के सुख के मामले में बड़ा ही महत्व है।
- देश के कई भागों में सुहागन स्त्रियां सुहाग की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं।
मां दुर्गा के मंत्र से दूर करें विवाह बाधा
लड़कों के विवाह में बाधा दूर करने के लिए एक बड़ा ही सिद्घ मंत्र दुर्गा सप्तशती में बताया गया है।
'पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसार सागरस्य कुलोद्भवाम्।।'
प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करके मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति की लाल फूल से पूजा करें।
इसके बाद इस मंत्र का कम से कम 5 माला जप करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह भी होता है और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहता है।
Mantra for marriage
1. वैवाहिक बाधाओं को दूर करेगी देवी साधना
यदि आप अपनी पुत्री के लिए योग्य वर या पुत्र के लिए योग्य वर की तलाश में थक चुके हैं तो यह मंत्र आपकी मनोकामना पूर्ण करने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विवाह की कामना के लिए बाजोट पर कात्यायनी यंत्र और कार्यसिद्धि माला रखनी चाहिए और प्रतिदिन मंत्र की एक माला जाप करनी चाहिए। एक निश्चित समय के लिए मंत्र का जाप करें और उसी मुद्रा में बैठें। ऐसा करने से मन्त्र शीघ्र पूर्ण होता है और देवी की कृपा से विवाह शीघ्र ही संपन्न होता है।
2. कन्या विवाह के लिए मंत्र
हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया।
मां कुरु कल्याणि कान्तकातां सुदुर्लभाम्॥
3. लड़के की शादी के लिए मंत्र
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।
4. जल्दी शादी के लिए वास्तु दोष दूर करें
अगर आपके बच्चों की शादी में बाधा आ रही है और तमाम कोशिशों के बाद भी मनचाहा रिश्ता नहीं मिल रहा है तो आपको अपने घर के वास्तु पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि आपके घर में गुरु का स्थान प्रदूषित है, अर्थात गंदगी या कचरा है, तो निश्चित रूप से इस स्थान के वास्तु दोष आपके घर के शुभ कार्यों में बाधा डालते रहेंगे। दुल्हन की जल्दी शादी के लिए आपको उसका कमरा उत्तर-पश्चिम दिशा यानी उत्तर-पश्चिम कोण में लगाना चाहिए। साथ ही उसे बृहस्पति देव की पूजा करवाएं।
5. शिव-पार्वती की साधना से पूरा होगा विवाह का सपना
भगवान शिव और पार्वती जल्दी प्रसन्न करने वाले देवी-देवताओं में से हैं। यदि आपके विवाह में देरी हो रही है, तो आपको शिव-पार्वती की मूर्ति या तस्वीर को उत्तर-पूर्व कोने में पूरी श्रद्धा के साथ रखना चाहिए और उनकी दैनिक साधना का अभ्यास करना चाहिए। लड़कों को मनचाही पत्नी पाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए और लड़कियों को मनचाहा पति पाने के लिए पार्वती मंगल का पाठ करना चाहिए।