New Year Powerful Mantras 2023 | नववर्ष मंत्र

 List of mantras and their benefits for New Year  2023 |नववर्ष मंत्र 2023


1.सफलता पाने के लिए

'ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥'
हर क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए मां लश्र्मी गायत्री मंत्र का जाप नए साल में करें। इस मंत्र का जप  करने से जीवन में सकारात्मका आएगी।

2.मंत्र शीघ्र धन।प्राप्ति मंत्र पैसा खींचने का मंत्र

ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठा लक्ष्मी स्वयंभुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नम:
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के साथ आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए साल में कम से कम सवा लाख बार ज्येष्ठा लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।

3.कर्ज से मुक्ति पाने के लिए


ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:॥
कमलगट्टे की माला से रोजाना इस मंत्र का जाप करें। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए नए साल में इस महालक्ष्मी मंत्र का जाप कर सकते हैं।

4.सुख-समृद्धि के लिए

ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ ।।
पूरे साल मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के साथ सुख-समृद्धि के लिए इस महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें।

5.हर दुख से निवारण पाने के लिए

नियमित रूप से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करें। इसे करने से मां लक्ष्मी आपको हस तरह के कष्टों से छुटकारा दिलाएंगी।
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥ 1 ॥

ॐ श्रीं श्रियें नमः ।। 2 ॥

ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।। 3 ।।

 6.काम में सफलता पाने के लिए
'श्री गणेशाय नम:'
इससे सफलता में बाधा उतपन्न करने वाले दोषों का नाश होगा।

7.घर में सुख-शांति लाने के लिए
'ॐ द्यौ: शान्तिरन्तरिक्षॅं शान्ति:, पृथ्वी शान्तिराप: शान्तिरोषधय: शान्ति:। वनस्पतय: शान्तिर्विश्र्वे देवा: शान्तिर्ब्रह्म शान्ति:, सर्वॅंशान्ति:, शान्तिरेव शान्ति:, सा मा शान्तिरेधि।। ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:' 

घर में सुख-शांति स्थापित करने के लिए शांति पाठ और इसके मंत्र को बहुत प्रभावशाली माना गया है। ऐसे में आपको मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

8.धन-धान्य के लिए
मां अन्नपूर्णा का मंत्र 'ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं भगवति माहेश्वरि अन्नपूर्णे स्वाहा।।'।
कुबेर देव का मंत्र 'ॐ यक्ष राजाय विद्महे, वैश्रवणाय धीमहि, तन्नो कुबेराय प्रचोदयात्'।
हिन्दू धर्म में जहां एक ओर कुबेर देव को धन का स्वामी माना जाता है तो वहीं मां अन्नपूर्णा को धान्य अर्थात अन्न कि देवी कहा गया है। ऐसे में अगर इन दोनों के ही मंत्रो  का जाप एक साथ किया जाए तो इससे घर में धन-धन्य की कभी कमी नहीं होगी।


9.रोग नाशक मंत्र।असाध्य रोग ठीक करने का मंत्र
 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः' मंत्र का जाप करें।
अगर आप किसी पुरानी बीमरी से परेशान हैं या आपको दवा का लाभ नहीं हो रहा है  तो  भगवान धनवंतरी के मंत्र से शीघ्र ही स्वास्थ लाभ मिलने लगेगा .

10.क्लेशनाशक मंत्र । संकट नाश का मंत्र
 'ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ' महामृत्युंजय मंत्र।
भगवान शिव  के इस मंत्र  से जीवन के सभी संकटों का विनाशक माना जाता है.

11.इच्छापूर्ति के लिए
सर्व इच्छापूर्ति के लिए और सुख-समृद्धि पाने के लिए नए साल में रोजाना मां गायत्री के 'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्' मंत्र का जाप करें।


12. Rin mukti Mantra। कर्ज मुक्ति मंत्र

 कर्ज वापस नहीं मिल पा रहा है तो 'ॐ हृीं श्रीं क्लीं चिट चिट, गणपति-वर वर देयं, मम वांछितार्थ कुरु कुरु स्वाहा' या 'ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम'  मंत्र का जाप करें।  

13. पढ़ाई करने का मंत्र।दिमाग तेज करने का मंत्र
 'या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:'
बुद्धि को तीव्र बनाने, स्मरण शक्ति,विवेक, और एकाग्रता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से मां सरस्वती केमंत्र का जाप करना फलदायी माना जाता है।

14.मोक्ष प्राप्त के लिए
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'
मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्ति के लिए आप जाप कर सकते हैं। साथ ही, साथ ही  सभी भौतिक सुखों की भी प्राप्ति हो सकती है।  

15.आत्‍मविश्‍वास मंत्रConfidence Mantra

'भवानी शंकरौ वन्‍दे श्रद्धा विश्‍वासरूपिणौ'.

लोकाः समस्ताः सुखिनो भवंतु

ॐ सह नाववतु सह नौ भुनक्तु सह वीर्यंम करवावही: तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषाव: ओम

 

इसे भी पढ़े ...............

https://www.bestmantras.in/p/mantra-benefits.html

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने