ऋण मुक्ति मंत्र। Rin Mukti Mantra। कर्ज मुक्ति मंत्र
कर्ज मुक्ति के लिए कौन सा मंत्र है?ऋण मुक्ति के लिए कौन सा पाठ करना चाहिए?
मैं कर्ज से परेशान हूं क्या करूं?
जो कर्ज में डूबा हो उसे क्या कहते हैं?
कर्ज से बाहर कैसे निकले?
कर्ज और लोन मुक्ति के लिए इन्हें आजमाकर देखें, मिलेगी सफलता...
१.'ओम ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ओम'
कर्जों से मुक्ति के लिए माता लक्ष्मी का गायत्री मंत्र 'ओम ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ओम' बहुत ही फायदेमंद माना गया है। ऐसा कहते हैं कि इस मंत्र का 1008 बार जाप करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जिस पर मां लक्ष्मी की अनुकंपा रहती है, वो जीवन में कभी परेशान नहीं रहते।
२.'ओम नमः शिवाय श्री प्रसादयति स्वाहा'
शास्त्रों में कर्जों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव के 'ओम नमः शिवाय श्री प्रसादयति स्वाहा' मंत्र को भी बहुत प्रभावशाली माना गया है। शास्त्रों के जानकारों का कहना है कि इस मंत्र का विधिवत जाप कर्जों से राहत दिलाता है। भगवान शिव के चमत्कारी मंत्र का 1008 बार जाप करना चाहिए।
३. ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा'
इसके अलावा आप सप्तदशाक्षर मंत्र 'ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा' का भी जाप कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र को बहुत ही उत्तम माना गया है। जो लोग नियमित रूप से सप्तदशाक्षर मंत्र का जाप करते हैं, आर्थिक मोर्चे पर वे कभी तंगी का सामना नहीं करते हैं।