Swasti Vachan Mantra |स्वस्ति वाचन मंत्र
स्वस्ति वाचन का अर्थ
स्वस्ति वाचन आपने पूजन में कई बार सुना होगा, परंतु इसका अर्थ आप नही जानते होंगे। आइए ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा से जानते हैं कि क्या है स्वस्ति वाचन और इसको सुनने से होने वाले लाभ। स्वस्ति मन्त्र शुभ और शांति के लिए प्रयुक्त होता है। स्वस्ति = सु + अस्ति = कल्याण हो। ऐसा माना जाता है कि इससे हृदय और मन मिल जाते हैं। स्वस्ति मन्त्र का पाठ करने की क्रिया स्वस्तिवाचन कहलाती है।
स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः Full mantra
स्वस्तिवाचन मंत्र संस्कृत में
ॐ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥